अधिवक्ता रमेश के. साहू बने अखिल भारतीय तैलिक महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष

इटारसी। प्रख्यात अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता रमेश के. साहू को अखिल भारतीय तैलिक महासभा (नई दिल्ली) का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह सम्मान उन्हें समाज सेवा, संगठनात्मक नेतृत्व और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए मिला है। पूर्व में वे मध्यप्रदेश तैलिक महासभा के अध्यक्ष रह चुके हैं और समाज में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने में अग्रणी रहे हैं। विपिन जोशी स्मारक समिति के माध्यम से वे समाजसेवियों और शिक्षकों का सम्मान करते रहे हैं। उनकी नियुक्ति से तैलिक समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों में उत्साह और गर्व की लहर दौड़ गई है।

Next Post

सारंगपुर: झंडायात्रा निकालने पर दी धमकी, जातिसूचक शब्द बोले

Fri Jul 18 , 2025
सारंगपुर।मल्हारगंज गांव के रहने वाले सुरेश कुमार भिलाला ने सारंगपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि वे खेती करते हैं. हर मंगलवार गांव में बजरंग बली का झंडा निकालते हैं. इस यात्रा में दिलीप कुमार, संजू कुमार और अन्य ग्रामीण भी शामिल रहते हैं. 15 जुलाई की […]

You May Like