गुमशुदा नाबालिक को पुलिस ने किया दस्तयाब

सिंगरौली : थाना नवानगर पुलिस ने अपहरण के प्रकरण में लापता 14 वर्ष 11 माह की नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर उसके माता-पिता के सुपुर्द किया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी नवानगर राजेन्द्र प्रसाद पाठक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत उक्त कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।
थाना नवानगर में पंजीबद्ध अपराध के तहत धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत 14 वर्ष 11 माह की नाबालिग बालिका सोनाली (परिवर्तित नाम) की तलाश की जा रही थी।

प्रकरण की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत थाना प्रभारी नवानगर के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित कर बालिका की तलाश प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा लगातार पतासाजी एवं संभावित स्थानों पर तलाश करते हुए ग्राम माजन खुर्द, थाना नवानगर क्षेत्र से नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर उसके माता-पिता के सुपुर्द किया गया। बालिका की घर वापसी से परिजनों को राहत मिली तथा उनके चेहरों पर पुन: मुस्कान लौट आई। उक्त कार्रवाई में उनि सूर्यपाल सिंह, सउनि अजीत सिंह, महिला आर प्रियंका मिश्रा, प्रआर बृजेन्द्र यादव, राजा ठाकुर एवं अशोक सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

परम्परागत तरीके से मनाया जायेगा दशहरा

Mon Oct 19 , 2026
रीवा की गौरवशाली परम्परा को कायम रखते हुए इस साल भी दशहरा पर्व पूर्व अनुसार परम्परागत तरीके से भव्य रूप में मनाया जायेगा। नगर विजयादशमी उत्सव समिति द्वारा यह महा आयोजन 20 अक्टूबर 2026 को NCC ग्राउंड में आयोजित किया जायेगा। यह आयोजन पूरे रीवा नगर वासियों का है। यह […]

You May Like