
सिंगरौली । कलेक्टर गौरव बैनल की अध्यक्षता में एवं समिति के सदस्यो के उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में हनुमान मंदिर ट्रस्ट की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में हनुमान मंदिर के विस्तारीकरण, परिसर प्रबंधन एवं ट्रस्ट संचालन से संबंधित प्रस्तावित बायलॉज पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए आवश्यक सुझाव दिए गए तथा ट्रस्ट के सदस्यों के भी सुझाव भी प्राप्त किए गए। शासन संधारित मंदिर की सम्पत्ति सुरक्षित करने के निर्देश बैठक के दौरान कलेक्टर ने शासन संधारित मंदिर की संपत्तियों को सुरक्षित करने के निर्देश देते हुए उपखंड अधिकारियों से कहा कि एक सप्ताह के भीतर जीपीएस आधारित हनुमान मंदिर प्रांगण एवं उसके आसपास स्थित शासकीय भूमियों का नक्शा तैयार किया जाए। साथ ही मंदिर के आसपास स्थित संपत्तियों का सर्वे कर परीक्षण करें एवं अतिक्रमण पाए जाने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सीसीटीवी निगरानी एवं दान राशि जमा करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कलेक्टर ने सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के निर्देश दिए, ताकि पर्वों के दौरान भीड़ प्रबंधन में सहूलियत मिल सके। श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश कलेक्टर ने मंदिर प्रबंधन के संबंध में आमजन से भी सुझाव प्राप्त करने की बात कही। बैठक में अपर कलेक्टर पीएस त्रिपाठी, एसडीएम सुरेश जाधव, तहसीलदार अभिषेक यादव सहित हनुमान मंदिर ट्रस्ट के सदस्य मौजूद रहे।
