सोनभद्र में बिजली गिरने से तीन मरे,तीन पुलिस कर्मी भी झुलसे

सोनभद्र 16 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के रायपुर थाना परिसर में स्थित वायरलेस टावर पर बिजली गिरने से तीन पुलिसकर्मी झुलस गए जबकि जिले में अलग अलग तीन स्थानों पर वज्रपात से तीन लोगों की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोमवार शाम करीब पांच बजे बारिश के बीच रायपुर थाना परिसर में लगे वायरलेस टावर पर बिजली गिर गयी और कंप्यूटर सेट व अन्य उपकरण में करंट उतर गया। इस घटना में वहां कार्य कर रहे मुख्य आरक्षी राजीव कुमार, आरक्षी संदीप यादव और सिपाही अखिलेश झुलस गए। तीनो पुलिसकर्मियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी में भर्ती कराया गया है।

कोन थाना क्षेत्र के निगाई निवासी फुलवंती (42) चेरो निगाई बाजार से सामान लेकर अपने घर लौट रही थी कि आकाशीय बिजली के चपेट में आ गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। विंढमगंज थाना क्षेत्र के घुमा ग्राम पंचायत में 65 वर्षीय इश्वर गोड़ अपने घर के पास आम के वृक्ष के नीचे बैठे थे कि बिजली गिर पड़ी और उनकी मौत हो गई है।

राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पेटराही पाठक गांव में आकाशीय बिजली के चपेट मे आने से 58 वर्षीय मंजू देवी पत्नी अर्जुन पाठक की मृत्यु हो गई।

Next Post

महू रेलवे स्टेशन की नई इमारत के उद्घाटन से पहले ही गिरने लगे मार्बल

Mon Jun 16 , 2025
महू। महू स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की जन्मभूमि पर बनी रेलवे स्टेशन की नई इमारत में उद्घाटन से पहले ही मार्बल गिरने लगे है। डॉ. आंबेडकर स्मारक की तर्ज पर बनी इस इमारत में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है, जिसका प्रमाण स्टेशन की दीवारों और छतों से गिरते […]

You May Like