महू रेलवे स्टेशन की नई इमारत के उद्घाटन से पहले ही गिरने लगे मार्बल

महू। महू स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की जन्मभूमि पर बनी रेलवे स्टेशन की नई इमारत में उद्घाटन से पहले ही मार्बल गिरने लगे है। डॉ. आंबेडकर स्मारक की तर्ज पर बनी इस इमारत में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है, जिसका प्रमाण स्टेशन की दीवारों और छतों से गिरते मार्बल हैं। इससे यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक स्टेशन भवन तैयार है और यात्रियों की आवाजाही भी शुरू हो चुकी है। परंतु अगर मार्बल गिरने की यह स्थिति बनी रही तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। यहां 62 मीटर लंबा और 5 मीटर ऊंचा पैदल पुल बनाया जा रहा है, लेकिन अधिकारियों का ध्यान भवन की कमजोर स्थिति पर नहीं है। नए स्टेशन भवन का संचालन कब शुरू होगा यह भी स्पष्ट नहीं है। फिलहाल, घटिया निर्माण कार्य से भ्रष्टाचार उजागर हो रहा है और यात्रियों की जान जोखिम में है।

Next Post

नेशनल खेलने गए विश्वविद्यालय के छात्र लौटे भूखे-प्यासे

Mon Jun 16 , 2025
  रीवा।अवधेश प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी से नेशनल गेम्स खेलने राजस्थान गए छात्रों को बिना पैसे और बिना किसी टीचर के छोड़ दिया गया. आरोप है कि रुपए न होने की वजह से वह भूखे-प्यासे रहे, इसलिए वह वापस रीवा आ गए. इस पूरे मामले में खेल विभाग एचओडी पर टिकट […]

You May Like

Play sound