वन इलाके को अडानी समूह को सौंपने का षड्यंत्र चल रहा : बघेल

रायपुर 25 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस की महासचिव भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि राज्य में 44 प्रतिशत जंगल को काटने का षड्यंत्र चल रहा है क्योंकि उस पूरे इलाके को अडानी समूह को सौंपने का षड्यंत्र चल रहा है।

श्री बघेल ने शुक्रवार को यहां यह भी आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ सरकार जंगल की कटाई कर लोगों को धोखा दे रही है और ‘एक पेड़ मां के नाम’ का नारा दे रही है। इसका हम विरोध करते हैं। आज हरेली का दिन है, हम सब संकल्प लेते हैं कि हम छत्तीसगढ़ को उजाड़ने नहीं देंगे।”

बेटे चैतन्य की गिरफ्तारी के बाद हरेली त्यौहार मनाए जाने के सवाल पर श्री बघेल ने कहा ‘मेरा बेटा जरूर जेल में है, इस बात का दुख है, लेकिन पूरा छत्तीसगढ़ मेरा परिवार है। यह साल का पहला त्यौहार है। इस वजह से हम त्यौहार मना रहे हैं।”

पूरी परंपरा के साथ रायपुर के सिविल लाइन स्थित शासकीय आवास पर उन्होंने हल, बैलगाड़ी और कृषि उपकरणों की विधिवत पूजा अर्चना की। साथ ही गेड़ी चढ़कर प्रदेशवासियों को हरेली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उनका पूरा परिवार भी मौजूद रहा।

मीडिया से बात करते हुए श्री बघेल ने कहा,“मैं छत्तीसगढ़ के पूरे परिवार को हरेली त्यौहार की बहुत-बहुत बधाई देता हूं।”

उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ में 44 जंगल है, जिन्हें काटने का षड्यंत्र चल रहा है. उसे अडानी को सौंपने का षड्यंत्र चल रहा है.छत्तीसगढ़ सरकार जंगल की कटाई कर लोगों को धोखा दे रही है और एक पेड़ मां के नाम का नारा दे रही है. इसका हम विरोध करते हैं.आज हरेली का दिन है, हम सब संकल्प लेते हैं कि हम छत्तीसगढ़ को उजाड़ने नहीं देंगे

बेटे चैतन्य की गिरफ्तारी के बाद हरेली त्यौहार मनाए जाने के सवाल पर भूपेश बघेल ने कहा,“मेरा बेटा जरूर जेल में है, इस बात का दुख है, लेकिन पूरा छत्तीसगढ़ मेरा परिवार है. यह साल का पहला त्यौहार है। इस वजह से हम त्यौहार मना रहे हैं।”

श्री बघेल ने कहा,“भाजपाइयों (भारतीय जनता पार्टी) के दिमाग में भूपेश बघेल का फोबिया है, उससे वे उभर नहीं पाए हैं। अरुण साव, ओपी चौधरी और केदार कश्यप सब अलग-अलग बयान देते हैं। मुृख्यमंत्री विष्णुदेव साय जो बोलते हैं, उसका खंडन उनके ही गृहमंत्री कर देते हैं। अरुण साव के बयान का ओपी चौधरी खंडन करते हैं। इसलिए उनके बयान पर कोई प्रतिक्रिया देने लायक नहीं है।”

श्री बघेल ने श्री साय पर तंज कसते हुए कहा कि सवाल यह है कि सरकार कौन चला रहा है। ओपी चौधरी चला रहे है कि अटल नगर नवा रायपुर से चल रहा है या फिर अहमदाबाद से सरकार चल रही है या अडानी के कार्यालय से चल रहा है या रमन सिंह इस सरकार को चला रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार पर कटाक्ष करते हुए श्री बघेल ने कहा,“पहले एक मंत्री नहीं बना था, दूसरा मंत्री हटा, तो वह विभाग खुद मुख्यमंत्री विष्णु देव लेकर बैठे हैं। सीएम अपने पास इतने सारे विभाग रखे हैं। मुख्यमंत्री के सचिवालय में कितनी फाइल गई है और उसमें से वापस कितनी आई है। सुनने में आ रहा है, डर के मारे सीएम दस्तखत नहीं कर रहे हैं।”

 

Next Post

ऊर्जाधानी में दोपहर के समय रात जैसा नजारा, हुई मूसलाधार बारिश

Fri Jul 25 , 2025
सिंगरौली। आज दिन शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे से लेकर डेढ़ घंटे की बारिश ने शहरवासियों को अस्त-व्यस्त कर दिया। आलम यह थाकि डिग्री कॉलेज के पीछे, डीएव्ही मार्ग कॉलोनी एवं कॉन्वेंट स्कूल बिलौंजी व कॉलेज चौराहा बैढ़न जलमग्र हो गया था। जिधर नजरें जा रही थी, उधर पानी […]

You May Like