न्यू मार्केट कालीबाड़ी में भक्तिभाव से हुई माँ काली की आरती

भोपाल। विजयादशमी के अवसर पर न्यू मार्केट स्थित कालीबाड़ी मंदिर में भक्तिभाव और उल्लास के साथ माँ काली की आरती संपन्न हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए और देवी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में धार्मिक उत्साह का विशेष माहौल बना रहा।

Next Post

जया बच्चन नातिन नव्या संग भोपाल पहुंचीं, कालीबाड़ी मंदिर में की पूजा

Thu Oct 2 , 2025
भोपाल। राज्यसभा सांसद और प्रसिद्ध अदाकारा जया बच्चन दशहरा पर्व पर अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा के साथ भोपाल पहुंचीं। यहां वे अपनी मां से मिलने आई हैं। आज जया बच्चन नातिन नव्या के साथ न्यू मार्केट के कालीबाड़ी मंदिर पहुंचीं और मां काली की पूजा-अर्चना कर परिवार के लिए […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।