मिलावट महंगी पड़ी, महालक्ष्मी ट्रेडर्स पर दर्ज हुई FIR

सागर। कलेक्टर संदीप जी.आर ने महालक्ष्मी ट्रेडर्स के संचालक प्रताप आहूजा पर पुलिस कार्रवाई की गई है। पांच माह पूर्व

सिटी मजिस्ट्रेस्ट श्रीमती जूही गर्ग के निर्देशन में राजस्व विभाग, खाद्य विभाग व पुलिस द्वारा मकरोनिया स्थित फार्म महालक्ष्मी ट्रेडर्स का औचक निरीक्षण किया गया था तब प्रताप आहूजा के द्वारा मिर्ची, धनिया में मिलाये जाने हेतु बड़ी मात्र मे अपद्रव्य रखा पाया गया था, खाद्य विभाग द्वारा नमूने लिए जाकर विश्लेषण हेतु भेजे गए थे जो बाद जाँच में अमानक पाए जाने पर कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती प्रीति राय द्वारा सम्बंधित के विरुद्ध मकरोनिया थाना मे एफ आई आर दर्ज करवाई गयी जिसमें

मकरोनिया पुलिस थाने में मामला पंजीबद्ध किया गया है।रजाखेड़ी मकरोनिया की दुर्गा नगर में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी, राजस्व विभाग की तहसीलदार एवं पुलिस विभाग की टीम ने छापा मारा कार्रवाई करते हुए महालक्ष्मी ट्रेडर्स मसाला फैक्ट्री को सील कर दिया है।

Next Post

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: वन रेंजर वैभव उपाध्याय एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Wed Apr 9 , 2025
इंदौर। महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के निर्देशन पर लोकायुक्त इंदौर इकाई द्वारा आज एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। वन विभाग धार के रेंजर वैभव उपाध्याय को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।   यह कार्रवाई आवेदक जितेंद्र वास्केल (पुत्र मदन […]

You May Like