लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: वन रेंजर वैभव उपाध्याय एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

इंदौर। महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के निर्देशन पर लोकायुक्त इंदौर इकाई द्वारा आज एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। वन विभाग धार के रेंजर वैभव उपाध्याय को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

 

यह कार्रवाई आवेदक जितेंद्र वास्केल (पुत्र मदन सिंह, ग्राम जमुनिया मोटा, तहसील मनावर, जिला धार) की शिकायत के आधार पर की गई। वास्केल ने लोकायुक्त इंदौर कार्यालय में उपस्थित होकर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सहाय को बताया कि उन्हें बाग रोड से पांडु गुफा तक 3 किलोमीटर सड़क निर्माण का ठेका मिला है, जिसमें से लगभग 2 किलोमीटर क्षेत्र वन विभाग के अधीन आता है। इसके लिए आवश्यक अनुमति भी उन्होंने विभाग से प्राप्त कर ली थी।हालांकि, रेंजर वैभव उपाध्याय ने निर्माण कार्य रुकवा दिया और लागत का तीन प्रतिशत रिश्वत के रूप में मांगा। शिकायत के अनुसार, आरोपी पहले ही 96,000 की रिश्वत ले चुका था और शेष 2 लाख की मांग कर रहा था। शिकायत की पुष्टि के बाद, लोकायुक्त दल ने आज ट्रैप की कार्रवाई करते हुए आरोपी को 1,00,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों धर दबोचा। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Next Post

रीवा में 13 तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों पर लगा जुर्माना

Wed Apr 9 , 2025
रीवा। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत अविवादित नामांतरण के प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण नहीं करने पर 13 तहसीलदारों तथा नायब तहसीलदारों पर जुर्माने की कार्यवाही की है। इसके साथ ही दो तहसीलदारों को चेतावनी भी जारी की गयी है। कलेक्टर ने समय […]

You May Like