जूनियर महिला वर्ल्ड कप में भारत ने वेल्स को 3-1 से हराया, टॉप-10 में जगह बनाने की उम्मीदें बरकरार

नयी दिल्ली, 08 दिसंबर, 2025: महिला हॉकी जूनियर वर्ल्ड कप 2025 में क्वार्टर फाइनल की रेस से बाहर होने के बाद, भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने नौवें से 16वें स्थान के क्लासिफिकेशन मैच में वेल्स को 3-1 से हराकर टॉप 10 में जगह बनाने की अपनी उम्मीदें बरकरार रखी हैं। भारत की तरफ से हिना बानो (14वें), सुनलिता टोप्पो (24वें) और इशिका (31वें) ने गोल किए।

मैच की शुरुआत से ही भारत ने दबदबा बनाए रखा। हालांकि शुरुआती पेनल्टी कॉर्नर बेकार गए, लेकिन हिना बानो ने पहला गोल कर बढ़त दिलाई। दूसरे क्वार्टर में सुनलिता टोप्पो ने गोल कर बढ़त को 2-0 कर दिया, जिससे भारतीय खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा। दूसरे हाफ की शुरुआत में इशिका ने तीसरा गोल करके स्कोर 3-0 कर दिया।

वेल्स के लिए एकमात्र गोल एलोइस मोट (52वें मिनट) ने किया, जिससे स्कोर 3-1 हो गया। इस जीत के साथ, भारतीय टीम ने 9वें से 16वें स्थान के प्लेऑफ में अपनी उम्मीदें कायम रखी हैं। भारतीय टीम का अगला मुकाबला 9 दिसंबर को उरुग्वे के खिलाफ होगा। इस मैच में जीतने वाली टीम नौवें स्थान के लिए मैच खेलेगी।

Next Post

सरिया लेकर आ रही ट्रेक्टर ट्राली पलटी एक की मौत

Mon Dec 8 , 2025
मुलताई: क्षेत्र के ग्राम मासोद इटावा मार्ग पर पांच पांडव के पास इटावा की सरिया भरकर मासोद आ रही एक ट्रेक्टर ट्राली पांच पांडव स्थान पर मार्ग की पुलिया पर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें ड्राइवर की दबने से मौत मौके पर हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार खेड़ी रामोशी निवासी […]

You May Like