उंगली की चोट के बाद बशीर की फिटनेस को लेकर इंग्लैंड चिंतित

लॉर्ड्स 13 जुलाई (वार्ता) तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन गेंदबाजी के दौरान चोटिल हुए ऑफ स्पिनर शोएब बशीर की फिटनेस को लेकर इंग्लैंड चिंतित है।

बशीर चौथे दिन के खेल से पहले अभ्यास के दौरान चौथी और पाँचवीं उंगली पर भारी पट्टियाँ बंधे हुए थे, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि वह बल्लेबाजी के लिए फिट होंगे या नहीं।

चौथे दिन सुबह इंग्लैंड की ओर से जारी बयान में कहा गया, “अपनी बाईं उंगली की चोट के बाद, शोएब बशीर पर नजर रखी जा रही है और उम्मीद है कि वह इस टेस्ट की चौथी पारी में गेंदबाजी करेंगे। तीसरी पारी में वह बल्लेबाजी करेंगे या नहीं, इस पर फैसला समय आने पर लिया जाएगा। एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफ़र्ड में होने वाले चौथे टेस्ट में उनकी भागीदारी का आकलन मैच के अंत में किया जाएगा।”

उल्लेखनीय है कि बशीर को यह चोट रवींद्र जडेजा को गेंदबाजी करते समय उस समय लगी जब जडेजा ने एक शक्तिशाली ड्राइव सीधे उनकी तरफ मारा। तकनीकी रूप से कॉट एंड बोल्ड का मौका होने के बावजूद बशीर के हाथ पर जोरदार चोट लगी। इसके बाद उनका ओवर जो रूट ने ओवर पूरा किया।

 

 

 

Next Post

चौहान ने नकली उर्वरकों की समस्या पर राज्यों को सख्त कदम उठाने को कहा

Sun Jul 13 , 2025
नयी दिल्ली,13 जुलाई (वार्ता) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नकली एवं निम्न गुणवत्ता वाले उर्वरकों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर इस पर तत्काल और सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं। […]

You May Like