सुठालिया परियोजना: छठे दिन भी किसानों का अनशन जारी

मधुसूदनगढ़। सुठालिया सिंचाई परियोजना से प्रभावित किसानों की मुआवजा विसंगति एवं 9 सूत्रीय मांगों को लेकर जीन ग्राउंड, सुठालिया में चल रहा अनिश्चितकालीन अनशन रविवार को छठे दिन भी जारी रहा। नौ प्रभावित किसान लगातार अनशन पर बैठे हैं। अनशनरत किसानों में से एक की तबीयत खराब होने की जानकारी सामने आई है। किसानों का कहना है कि वे छठे दिन भी केवल पानी के सहारे अपना अनशन जारी रखे हुए हैं।
रविवार को आंदोलन को उस समय और मजबूती मिली, जब कुंभराज क्षेत्र के परियोजना प्रभावित किसान बड़ी संख्या में अनशन स्थल पर पहुंचे और आंदोलन को समर्थन दिया। किसानों ने अनशनरत साथियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और मांगों के समाधान के लिए एकजुटता दिखाई।
“राजगढ़ के 1740 पटेल किसानों के साथ”
राजगढ़ जिला पटेल संघ के अध्यक्ष भगवान सिंह पटेल, देवली कला ने अनशन स्थल पर पहुंचकर किसानों को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि राजगढ़ जिले के 1740 पटेल किसान इस आंदोलन के साथ खड़े हैं।
वहीं भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) के राजगढ़ जिला अध्यक्ष डॉ. रामबाबू दांगी ने कहा कि संगठन किसानों की मांगों के साथ है। उन्होंने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी किसानों के समर्थन में सुठालिया आने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि किसानों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संदेश जारी कर सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित किया जाएगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रसिंह सौंधया भी पहुंचे
राजगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रसिंह सौंधया ने भी अनशन स्थल पर पहुंचकर किसानों को समर्थन दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से किसानों की मांगों को सुनकर समाधान करने की अपील की। सौंधया ने कहा कि यदि सरकार किसानों की मांगें पूरी करती है तो वे मुख्यमंत्री का सम्मान करेंगे।
पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने दिया समर्थन
पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह भी अनशन स्थल पर पहुंचे और किसानों से मुलाकात कर आंदोलन को अपना समर्थन दिया। इस दौरान किसानों ने उन्हें बताया कि सुठालिया परियोजना का निर्माण ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र में हो रहा है, लेकिन किसानों के अनुसार क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री अभी तक अनशन स्थल पर नहीं पहुंचे हैं। किसानों ने यह भी कहा कि कलेक्टर राजगढ़ की ओर से भी अब तक उनकी समस्याएं सुनने के लिए अनशन स्थल पर आने की पहल नहीं हुई है।
“छठे दिन भी पानी के सहारे बैठे हैं किसान”
किसानों का कहना है कि वे अपनी जमीन और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर छह दिनों से अनशन पर बैठे हैं, लेकिन अभी तक शासन-प्रशासन की ओर से उनकी मांगों के समाधान के लिए ठोस पहल नहीं हुई है। किसानों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
अनशन स्थल पर अब माताएं और बहनें भी बड़ी संख्या में किसानों के समर्थन में पहुंच रही हैं। किसानों ने महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को देखते हुए अनशन स्थल पर महिला पुलिस बल की व्यवस्था किए जाने की मांग भी उठाई है।
आंदोलन स्थल पर बढ़ रही किसानों की संख्या
रविवार को गुना, राजगढ़, कुंभराज एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किसान अनशन स्थल पर पहुंचे। किसानों ने एक स्वर में मुआवजा विसंगति दूर करने और 9 सूत्रीय मांगों के समाधान की मांग दोहराई।
डैम प्रभावित किसानों का कहना है कि उनका आंदोलन शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा तथा मांगों का समाधान होने तक वे पीछे नहीं हटेंगे।
डैम संघर्ष समिति, सुठालिया ने सभी प्रभावित किसानों से आंदोलन में एकजुट होकर सहयोग करने की अपील की। सुठालिया सिंचाई परियोजना से प्रभावित किसानों की मुआवजा विसंगति एवं 9 सूत्रीय मांगों को लेकर जीन ग्राउंड, सुठालिया में चल रहा अनिश्चितकालीन अनशन रविवार को छठे दिन भी जारी रहा। नौ प्रभावित किसान लगातार अनशन पर बैठे हैं। अनशनरत किसानों में से एक की तबीयत खराब होने की जानकारी सामने आई है। किसानों का कहना है कि वे छठे दिन भी केवल पानी के सहारे अपना अनशन जारी रखे हुए हैं।
रविवार को आंदोलन को उस समय और मजबूती मिली, जब कुंभराज क्षेत्र के परियोजना प्रभावित किसान बड़ी संख्या में अनशन स्थल पर पहुंचे और आंदोलन को समर्थन दिया। किसानों ने अनशनरत साथियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और मांगों के समाधान के लिए एकजुटता दिखाई।
“राजगढ़ के 1740 पटेल किसानों के साथ”
राजगढ़ जिला पटेल संघ के अध्यक्ष भगवान सिंह पटेल, देवली कला ने अनशन स्थल पर पहुंचकर किसानों को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि राजगढ़ जिले के 1740 पटेल किसान इस आंदोलन के साथ खड़े हैं।
वहीं भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) के राजगढ़ जिला अध्यक्ष डॉ. रामबाबू दांगी ने कहा कि संगठन किसानों की मांगों के साथ है। उन्होंने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी किसानों के समर्थन में सुठालिया आने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि किसानों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संदेश जारी कर सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित किया जाएगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रसिंह सौंधया भी पहुंचे
राजगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रसिंह सौंधया ने भी अनशन स्थल पर पहुंचकर किसानों को समर्थन दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से किसानों की मांगों को सुनकर समाधान करने की अपील की। सौंधया ने कहा कि यदि सरकार किसानों की मांगें पूरी करती है तो वे मुख्यमंत्री का सम्मान करेंगे।
पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने दिया समर्थन
पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह भी अनशन स्थल पर पहुंचे और किसानों से मुलाकात कर आंदोलन को अपना समर्थन दिया। इस दौरान किसानों ने उन्हें बताया कि सुठालिया परियोजना का निर्माण ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र में हो रहा है, लेकिन किसानों के अनुसार क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री अभी तक अनशन स्थल पर नहीं पहुंचे हैं। किसानों ने यह भी कहा कि कलेक्टर राजगढ़ की ओर से भी अब तक उनकी समस्याएं सुनने के लिए अनशन स्थल पर आने की पहल नहीं हुई है।
“छठे दिन भी पानी के सहारे बैठे हैं किसान”
किसानों का कहना है कि वे अपनी जमीन और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर छह दिनों से अनशन पर बैठे हैं, लेकिन अभी तक शासन-प्रशासन की ओर से उनकी मांगों के समाधान के लिए ठोस पहल नहीं हुई है। किसानों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
अनशन स्थल पर अब माताएं और बहनें भी बड़ी संख्या में किसानों के समर्थन में पहुंच रही हैं। किसानों ने महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को देखते हुए अनशन स्थल पर महिला पुलिस बल की व्यवस्था किए जाने की मांग भी उठाई है।

Next Post

स्लीपर कोच से बैग चोरी करने वाला गिरफ्तार

Sun Sep 20 , 2026
जबलपुर: जीआरपी जबलपुर ने चोरी के मामले में फरार आरोपी हर्ष खंगार (19), निवासी ग्राम रजवई, मझौली को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने करीब छह माह पूर्व कटनी से देवरी जाते समय कटनी-भुसावल पैसेंजर के स्लीपर कोच से बैग चोरी करना स्वीकार किया। […]

You May Like