इज़रायली सरकार ने शिन बेट प्रमुख की बर्खास्तगी को मंजूरी दी

यरूशलम, 21 मार्च (वार्ता) इजरायली सरकार ने शिन बेट प्रमुख रोनेन बार की बर्खास्तगी को सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान की। यह जानकारी शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में दी।

बार का कार्यालय में अंतिम दिन 10 अप्रैल निर्धारित किया गया है, जो पहले से निर्धारित 20 अप्रैल से पूर्व है, हालांकि अगर उनके स्थान पर कोई स्थायी प्रतिस्थापन निश्चित हो जाता है तो वे इससे पहले भी पद छोड़ सकते हैं।

इज़रायली मीडिया ने कहा कि इज़रायली इतिहास में यह पहली बार है कि सरकार ने शिन बेट के किसी प्रमुख को हटाया है। उनकी बर्खास्तगी को अंतिम रूप देने के लिए बैठक करीब साढ़े तीन घंटे तक चली।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, बार बैठक में उपस्थित नहीं थे, लेकिन उन्होंने एक पत्र भेजकर इस कदम की निंदा की और कहा कि यह हितों के टकराव से पूर्णतया प्रभावित है तथा प्रधानमंत्री कार्यालय पर कतर के प्रभाव के बारे में शिन बेट की जांच में बाधा डालने का “अवैध” प्रयास है।

Next Post

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नहीं हो रही सफाई, लगा पत्तों का ढेर

Fri Mar 21 , 2025
भोपाल।राजधानी के कोलार इलाके में स्थित शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर इन दिनों सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। केंद्र के चारों ओर पेड़ों से गिरे पत्तों का ढेर लगा हुआ है, जिससे वहां गंदगी का आलम है। सामुदायिक केंद्र में सफाई कर्मियों की कमी है। यही वजह है […]

You May Like