तीन दहशतगर्द चढ़े पुलिस के हत्थे, निकला जुलूस

जबलपुर। घमापुर में बमबाजी कर दहशतगर्दी फैलाने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस वहां ले गई जहां उन्होंने दहशत फैलाई थी। इस दौरान आरोपियों की सारी हेकड़ी निकल गई वे कान पकडक़र कहते नजर आए कि अपराध करना पाप है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें एक दिन की पुलिस रिमांड में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विदित हो कि मंगल पराग ग्राउंड निवासी अनिल ठकुरासी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके घर की बाहरी दीवार पर ऐश्वर्य नाहर, रंजीत ठाकुर और सुरेंद्र बेन ने बमबाजी की थी। इसी तरह गोपाल होटल के पास रहने वाली महिला संध्या प्रजापति के घर के बाहर भी ऐश्वर्य, अभिषेक ने बमबाजी की थी। इसके अलवा गोपाल होटल निवासी नीलू चौहान पर सोनू दाहिया और गोलू ने बम फेंका था। हालांकि वे बच गई थी । इसके अलावा गोलू ठाकुर ने भी बमबाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमेंं सानू दाहिया पर प्रकरण दर्ज हुआ था । इस बमबाजी में दो लोग घायल हुए थे। टीआई प्रवीण कुमरे ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई थी। जिसके बाद सोनू दाहिया, ऐश्वर्य नाहर, अभिषेक चौहान को दबोच लिया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने कुछ और नाम उगले है जिसकी तफ्तीश चल रही है। रिमांड में लेकर आरोपियों से पूछताछ जारी है जिसमें नए खुलासे हो सकते है।

Next Post

दुर्गोत्सव: 70 अफसरों के साथ डेढ़ हजार का फोर्स तैनात

Sun Oct 11 , 2026
जबलपुर। दुर्गोत्सव को लेकर पूरे देश में संस्कारधानी की अलग पहचान है, जिसको लेकर पुलिस, प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड आ गया है। सुरक्षा को लेकर व्यवस्थाएं चाक चौबंध कर दी गई है। नवरात्र में डेढ़ हजार से अधिक के फोर्स पर सुरक्षा का जिम्मा है। जवानों के साथ 70 अधिकारियों […]

You May Like

Play sound