जबलपुर: सिहोरा थाना क्षेत्र में कल किसान आंदोलन के दौरान ट्रैक्टर से रास्ते में खड़ा कर रास्ता जाम किया गया था। साथ ही पुलिस जवान के साथ अभद्रता करते हुए उसे धमकाया गया था। इस मामले में गुरूवार को पुलिस ने शासकीय कार्य मेें बाधा डालने समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सिहोरा में बुधवार को किसान आंदोलन हुआ।
प्रदर्शन के दौरान ट्रैक्टर को रास्ते में खड़ा किया गया जिससे रास्ता जाम हुआ राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था जब ड्यूटी में तैनात आरक्षक संदीप पांडे ने ट्रैक्टर हटाने के लिए बोला तो उसके साथ दीपक पटेल, सतीश पटेल अन्य ने हंगामा किया ट्रैक्टर नहीं हटाया था जिसके चलते राहगीर परेशान होते रहे।
