जबलपुर: दीपावली त्यौहार को देखते हुए बाजारों में रोजाना भीड़ लगने लगी है, जहां पर खरीदारी करने के लिए लोग निकल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर भीड़ के चलते ट्रैफिक दवाब भी धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। जिसके कारण यहां राहगीरों को काफी परेशानी होती है।
वहीं खरीदारी करने पहुंच रहे ग्राहक भी ट्रैफिक जाम से जूझते रहते हैं। जिसका मुख्य कारण बाजारों के अंदर अभी भी चार पहिया और तीन पहिया वाहन प्रवेश कर रहे हैं, जो बाजार की गलियों में पहुंचकर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनाते हैं। जिसको देखते हुए अभी भी प्रशासन द्वारा बाजारों में बड़े वाहनों की एंट्री नहीं रोक रहे हैं, जिसके कारण आम जनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
