अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी

जबलपुर:रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ में चल रहे आंतरिक विवाद अब खुलकर सामने आ गए हैं। संघ के एक वर्ग ने वर्तमान अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह पटेल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत संघ पदाधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा कुलगुरु प्रो. राजेश वर्मा को एक हस्ताक्षरित पत्र सौंपा गया है, जिसमें आमसभा बुलाने की अनुमति मांगी गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संविधान की धारा 19 के तहत, अविश्वास प्रस्ताव पर निर्णय लेने के लिए आमसभा बुलाना आवश्यक है। संघ का कहना है कि सूचना प्राप्त होने के 7 दिन के भीतर 21 अक्टूबर से पहले आमसभा का आयोजन किया जाना चाहिए, जिसमें गुप्त मतदान के माध्यम से निर्णय लिया जाएगा।
अध्यक्ष ने भी करवाए अपने पक्ष में हस्ताक्षर
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आम सभा बुलाने का अधिकार अध्यक्ष के पास ही रहता है। संघ द्वारा पत्र सौंपने के बाद अब अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल ही आगे का फैसला ले सकते हैं कि उन्हें आम सभा बुलानी चाहिए या नहीं। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र पटेल ने भी अपने पक्ष में कर्मचारियों से हस्ताक्षर करवा लिए हैं, जिससे साफ है कि वे भी अपने पद को लेकर पीछे हटने के मूड में नहीं हैं।
ये है पूरा मामला
सितंबर माह में संघ ने अपनी 20 सूत्रीय मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार करते हुए हड़ताल की थी। लेकिन 24 सितंबर को संघ अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल द्वारा एक पत्र जारी कर हड़ताल को एकतरफा स्थगित करने की घोषणा कर दी गई। यह निर्णय कर्मचारियों और अन्य संघ पदाधिकारियों को नागवार गुजरा। वे इस फैसले से बेहद नाराज़ हो गए और अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोलने का मन बना लिया।
इनका कहना है
कर्मचारी संघ द्वारा पत्र प्राप्त हुआ है, इस मामले में संविधान के नियमावाली के अनुसार ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।
प्रो. डॉ राजेश कुमार वर्मा, कुलगुरु

Next Post

निगम का शहर में पेचवर्क एवं डामरीकरण कार्य जारी

Fri Oct 17 , 2025
इंदौर: नगर निगम द्वारा शहर में दिन-रात पेचवर्क एवं डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है. डामरीकरण और पेंच वर्क कार्य के लिए अधिकारियों के छह दल बनाए गए हैं. पेचवर्क में लगी एजेंसियों के प्लांट पर जाकर रॉ-मटेरियल तापमान, वेट, बीटुमन कंटेंट एवं सीव एनालिटिक जांच की जा रही […]

You May Like