सौसर: स्थानीय फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में शुक्रवार को तहसील प्रेस क्लब द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस उल्लासपूर्ण कार्यक्रम में नगर और तहसील क्षेत्र के पत्रकारों ने बड़ी संख्या में शिरकत की, जहाँ आपसी मेल-मिलाप के साथ सामाजिक और समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
संगठन की मजबूती और सामूहिकता पर जोर
कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील प्रेस क्लब के अध्यक्ष पुरुषोत्तम पोतरे ने की। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने पत्रकारिता के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों और वर्तमान परिदृश्य पर अपने विचार व्यक्त किए। चर्चा के दौरान सभी सदस्यों ने इस बात पर विशेष बल दिया कि संगठन की मजबूती के लिए समय-समय पर ऐसे सामाजिक और संवादमूलक आयोजनों का होना अत्यंत आवश्यक है।
वरिष्ठ पत्रकारों की रही उपस्थिति
समारोह में मुख्य रूप से संरक्षक पी.के. गुर्वे, सचिव अतुल जुननकर और उपाध्यक्ष उदय ढाले उपस्थित थे। कार्यक्रम में सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।
ये रहे उपस्थित:
समारोह में पत्रकार बाबा भायदे, शंकर बल्कि, नितिन भूते, अनीस बख्शी, एकनाथ गुर्वे, सुनील पोतरे, दिनेश धारपुरे, युवराज कामडे, शेषराव बीरे, दद्दू कलम्बे, आदित्य दवनडे और दिनेश अढ़ाऊ सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
