निगम का शहर में पेचवर्क एवं डामरीकरण कार्य जारी

इंदौर: नगर निगम द्वारा शहर में दिन-रात पेचवर्क एवं डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है. डामरीकरण और पेंच वर्क कार्य के लिए अधिकारियों के छह दल बनाए गए हैं. पेचवर्क में लगी एजेंसियों के प्लांट पर जाकर रॉ-मटेरियल तापमान, वेट, बीटुमन कंटेंट एवं सीव एनालिटिक जांच की जा रही है. इस कार्य की निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव रात में भी स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं.

नगर निगम आयुक्त रोज सुबह निरीक्षण के साथ देर रात में सभी अपर आयुक्तों, झोनल अधिकारियों एवं संबंधित इंजीनियरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा डामरीकरण और पेंच वर्क कार्य की जानकारी और मॉनिटरिंग कर रहे हैं. आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि जनता को आने-जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो. शहर में निगम की 6 विशेष टीमों द्वारा विभिन्न मार्गों, आवासीय क्षेत्रों एवं मुख्य चौराहों पर पेचवर्क एवं डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है। उक्त कार्यों की निगरानी हेतु अधिकारियों को रात्रिकालीन निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं.

प्लांट पर जाकर कर रहे जांच
कार्य की गुणवत्ता तय करने के लिए निगम अधिकारियों द्वारा डामरीकरण एवं पेचवर्क कार्य कर रही एजेंसियों के प्लांट पर जाकर रॉ मटेरियल की गुणवत्ता, तापमान एवं वेट की जांच की जा रही है. इसके साथ ही बीटुमन कंटेंट एवं सीव एनालिटिक परीक्षण भी प्लांट पर ही किया जा रहा है, ताकि सडक¸ पर उपयोग किए जा रहे मटेरियल की गुणवत्ता बनी रहे.

लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
निगम आयुक्त यादव ने बताया कि शहर की हर सडक¸ पर गुणवत्तापूर्ण डामरीकरण हो, ताकि बरसात के बाद भी सडक¸ें मजबूत एवं टिकाऊ रहें. इसके लिए निगम की टीमें दिन-रात कार्य कर रही हैं और मेरे द्वारा भी कार्य की मॉनिटरिंग की जा रही है. आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्तर पर लापरवाही और गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी

Next Post

प्रशासन ने बायपास पर रेत डंपरों पर की कार्रवाई

Fri Oct 17 , 2025
इंदौर:आज प्रशासन और यातायात पुलिस ने बायपास पर मुंडला नायता सर्विस रोड पर अवैध रूप से खड़े रेत डंपरों पर संयुक्त रूप से कार्रवाई की. उक्त सर्विस रोड पर डंपरों और गैराजों के कारण रहवासियों ने प्रशासन को शिकायत की थी. खास बात यह है कि उक्त बायपास के आसपास […]

You May Like