सतना। मैहर जिले के रामनगर तहसील अंतर्गत गोरसरी गांव में जंगली हाथी की दस्तक से इलाके में दहशत का माहौल ग्रामीणों द्वारा प्रशासन को गांव में धान के खेतों में हाथी के चरने की सूचना दी गई थी मौके में वन अमला मौजूद आज़ रात तक रेस्क्यू टीम पहुंच कर हाथी का करेगी रेस्क्यू अमरपाटन रेंज के गोरसरी गांव में जंगली हाथी ई – फ़ाइव के उत्पात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जंगली हाथी बांधवगढ़ से विचरण करता हुआ गोरसरी गांव पहुंच कर धान के खेतों में फंसल चर रहा था.
जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा वन अमले को दी गई थी सूचना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए वन अमले ने ग्रामीणों को हाथी से बचाव के लिए लाउड स्पीकर के माध्यम से कम से कम दो सौ मीटर दूर रहने की हिदायत दी है वन अमले के सैकड़ों जवान हाथी पर नज़र बनाए हुए है मऊगंज में विचरण कर रहे दो जुड़वा हाथियों का रेस्क्यू करने वाली टीम आज रात तक गोरासरी गांव पहुंच कर जंगली हाथी ई फाइव का रेस्क्यू करेगी फिलहाल प्रशासन अलर्ट मोड में है वन विभाग के गार्ड और विशेषज्ञों की टीम हाथी को बस्ती से दूरी बनाये रखने के लिए उसे जंगल की ओर हांकने का प्रयाश कर रही है ताकि किसी तरह की जनहानि ना हो सके।
आज रेस्क्यू टीम संभालेगी मोर्चा
मऊगंज में बेकाबू हुए दो जोड़ीदार हाथी में से एक की मौत बिजली तार की चपेट में आने से हो गई थी वहीं दूसरे हाथी को रेस्क्यू टीम द्वारा रेस्क्यू कर बांधवगढ़ भेज दिया गया है गोरसरी गांव में घुसे जंगली हाथी ई- फ़ाइव को सुरक्षित रेसक्यू करने के लिए वही रेस्क्यू टीम आज गोरसरी पहुंचेगी।
