ग्रामीण इलाके में मिला गिद्ध, वन विभाग ने तत्परता दिखाते हुए किया रेस्क्यू

हटा/दमोह:जिले के हटा वन परिक्षेत्र अंतर्गत कुंवरपुर गांव में गुरुवार को ग्रामीणों को एक दुर्लभ प्रजाति का गिद्ध लाचार हालत में मिला. राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए सूचना वन विभाग को दी, डीएफओ ईश्वर जरांडे के निर्देश पर हटा वन परिक्षेत्र अधिकारी ऋषि तिवारी के मार्गदर्शन में वनपाल, वनरक्षक यशवंत पांडे व वन विभाग अमला मौके पर पहुंचा और गिद्ध का सुरक्षित रेस्क्यू कर बेहतर इलाज कराया गया.

क्षेत्रीय पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अरविंद मिश्रा ने बताया सूचना पर कुंवरपुर गांव आए, फॉरेस्ट सेंटर ले जाकर इलाज किया गया,प्राथमिक जांच में यह जंगली प्रजाति का गिद्ध प्रतीत हो रहा है.इस रेस्क्यू ऑपरेशन की स्थानीय ग्रामीणों व पर्यावरण प्रेमियों ने सराहना की है.उल्लेखनीय है कि गिद्ध जैसे दुर्लभ पक्षी की प्रजातियां अब संकटग्रस्त की श्रेणी में आती हैं, जिनका संरक्षण आवश्यक है.

Next Post

फर्जी ऋण पुस्तिका से जमानत: तीन साल से फरार आरोपी रमेश कलोता गिरफ्तार

Fri Jul 25 , 2025
इंदौर:क्राइम ब्रांच ने फर्जी ऋण पुस्तिका के जरिए आरोपियों की जमानत कराने वाले गिरोह के सदस्य रमेश कलोता (61), निवासी ग्राम बड़ौडी, हतोद को गिरफ्तार किया है. वह पिछले तीन वर्षों से फरार था और इंदौर के 10 से अधिक न्यायालयों में फर्जी दस्तावेजों से जमानतें करवा चुका था. आरोपी […]

You May Like