फर्जी ऋण पुस्तिका से जमानत: तीन साल से फरार आरोपी रमेश कलोता गिरफ्तार

इंदौर:क्राइम ब्रांच ने फर्जी ऋण पुस्तिका के जरिए आरोपियों की जमानत कराने वाले गिरोह के सदस्य रमेश कलोता (61), निवासी ग्राम बड़ौडी, हतोद को गिरफ्तार किया है. वह पिछले तीन वर्षों से फरार था और इंदौर के 10 से अधिक न्यायालयों में फर्जी दस्तावेजों से जमानतें करवा चुका था. आरोपी के कब्जे से तीन फर्जी ऋण पुस्तिकाएं और एक नोटराइज्ड स्टाम्प जब्त किया गया है.

रमेश ने कबूला कि वह अपने गिरोह के साथ मिलकर जेल में बंद आरोपियों के परिजनों से मोटी रकम लेकर फर्जी दस्तावेज तैयार करता था. क्राइम ब्रांच ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.अब तक इस गिरोह के 37 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं.जांच में खुलासा हुआ है कि वह रावजी बाजार, तिलक नगर, खजराना, सांवेर, अन्नपूर्णा, सदर बाजार, कनाडिया और जीआरपी इंदौर थानों के मामलों में फर्जी जमानतदार बना था. पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

Next Post

उप मुख्यमंत्री ने भैरव बाबा मंदिर में हो रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

Fri Jul 25 , 2025
रीवा:उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने गुढ़ स्थित भैरव बाबा मंदिर में दर्शन करने के उपरांत परिसर के विभिन्न निर्माण कार्यों तथा सौंदर्यीकरण कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की एवं आवश्यक निर्देश दिए। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like