डॉक्टरों की कार को आयशर ने मारी टक्कर, 1 की मौत

उज्जैन। इंदौर रोड पर शुक्रवार सुबह युवा डॉक्टरों की कार को पीछे से आई तेज रफ्तार आयशर ने टक्कर मार दी। डॉक्टर कार खराब होने पर धक्का लगाकर साइड में करने का प्रयास कर रहे थे। दुर्घटना के बाद चालक आयशर लेकर मौके से भाग निकला। एक डॉक्टर की मौत हुई है तीन गंभीर रूप से घायल है।

जबलपुर में डॉक्टरी कर रहा हर्ष पिता कुंजीलाल परमार 24 वर्ष अपने साथी डॉक्टर अमन पिता विनोद तिवारी निवासी मुरैना, कार्तिक पिता राधे, आशीष पिता अशोक निवासी ग्वालियर के साथ महाकाल दर्शन करने उज्जैन आया था। चारों ने उज्जैन से ही डॉक्टरी की पढ़ाई की थी। गुरुवार को महाकाल दर्शन करने के बाद सभी वसंत विहार में हर्ष की बहन के यहां रुके थे। शुक्रवार सुबह चारों कार से इंदौर जा रहे थे। रामवासा के समीप कार खराब होने पर सभी धक्का लगाने के लिए नीचे उतरे और कार को सडक़ किनारे करने का प्रयास करने लगे। इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आई आयशर ने टक्कर मार दी। चालक आयशर लेकर भाग निकला। डॉक्टर घायल हो गए थे जिन्हें लोगों की मदद से चरक अस्पताल लाया गया। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने हर्ष को मृत घोषित कर दिया। उसके तीनों साथियों को उपचार के लिए भर्ती किया गया है। दुर्घटना की जानकारी लगते ही उज्जैन में रहने वाली हर्ष की बहन और परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए थे। घायलों के परिजनों को भी सूचना दी गई है जो उज्जैन के लिए रवाना हो चुके थे। नानाखेड़ा थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है परिजन शव अंतिम संस्कार के लिए गया पैतृक गांव ले गये है।

Next Post

बालिका से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Fri Oct 17 , 2025
उज्जैन। नाबालिग बालिका से चार माह पहले दुष्कर्म करने और धमकाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार के लिया है। बालिका की तबीयत बिगडऩे पर मामले का खुलासा हुआ। 13 अक्टूबर को तराना की रहने वाली बालिका को तबीयत बिगडऩे के बाद परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे। डॉक्टरों की परीक्षण […]

You May Like