
इंदौर. कंपनी प्रबंधन ने चार अधिकारियों कर्मचारियों की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि समर्पण और ईमानदारी से किया गया कार्य ही लंबे समय तक याद रहता है. मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में आयोजित समारोह में सेवानिवृत्त होने वाले अतिरिक्त मुख्य अभियंता संजय जैन, अभियंता अनुराग मिश्रा, कार्यालय सहायक संजय दवे और वरिष्ठ सुरक्षा सैनिक मनोहर सिंह सवालाखिया को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई. कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह, मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान, कार्यपालक निदेशक गजरा मेहता सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे. प्रबंधन ने चारों कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा और विभाग के प्रति समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि उत्कृष्ट कार्य ही हमेशा स्मरणीय रहते हैं. विदाई स्वरूप सभी को शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट किए गए. कार्यक्रम के दौरान काव्य पाठ भी हुआ और संयोजन का दायित्व वर्षा खानविलकर ने निभाया.
