राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ समेरिटंस विद्यालय में हुआ सामूहिक भोज

इटारसी: राष्ट्रीय एकता और भाईचारे की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से समेरिटंस विद्यालय, इटारसी में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सामूहिक भोज का आयोजन किया। यह आयोजन देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर मनाए जा रहे राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर किया गया।
भोज से पूर्व प्रातःकालीन सभा में विद्यार्थियों को सरदार पटेल के जीवन, उनकी प्रशासनिक दक्षता तथा 565 रियासतों के भारत में विलय के ऐतिहासिक कार्य के बारे में जानकारी दी गई।
विद्यालय के प्राचार्य प्रशांत दीक्षित ने राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल के योगदान पर विस्तार से चर्चा की।कार्यक्रम के दौरान शिक्षिकाओं सोनिया वर्मा और प्रीति झंझोट के निर्देशन में कक्षा एक के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। दिनभर चले आयोजनों ने विद्यालय परिसर को देशभक्ति और एकता के रंगों से सराबोर कर दिया।

Next Post

टीकमगढ़ नपा में राजनीति गरमाई, अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के बीच तीखी बयानबाजी

Sat Nov 1 , 2025
टीकमगढ़: नगर पालिका परिषद में विकास कार्यों को लेकर चल रहे मतभेद अब खुले टकराव में बदल गए हैं। शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार और भाजपा के नेता प्रतिपक्ष अभिषेक खरे (रानू) के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिली। दोनों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं।दरअसल, हाल […]

You May Like