
बीना। भानगढ़ रोड पर गुरयाना के पास देवल पंचायत के सरपंच लाखन सिंह का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। परिजनों और ग्रामीणों ने इसे दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। मौके से उनकी बाइक और एक सफारी गाड़ी का टूटा हुआ हिस्सा भी बरामद हुआ है।ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी।बीना और भानगढ़ थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब शव को उठाने का प्रयास किया तो परिजनों और बड़ी संख्या में जमा हुए ग्रामीणों ने उन्हें रोक दिया।उनका आरोप था कि यह सामान्य दुर्घटना नहीं, बल्कि हत्या है। वे सफारी गाड़ी के टुकड़े को सबूत मानकर मामले की गहन जांच की मांग कर रहे है। पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने रहे। ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए भानगढ़ रोड पर चक्काजाम भी कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए बीना अस्पताल भेजा गया।
बीना थाना प्रभारी अनूप यादव ने बताया कि मामला भानगढ़ थाना क्षेत्र का है और भानगढ़ पुलिस ही इसकी जांच कर रही है।पुलिस ने वाहन के टूटे हुए हिस्से को कब्जे में लेकर सुराग तलाशना शुरू कर दिया है।
