
अलीराजपुर।अलीराजपुर जिले के जोबट थाने के ग्राम बड़ागुडा रायसिंह नाम के व्यक्ति की संदिग्ध स्थिति में लाश मिली थी, मृतक के भाई नर्सिंग में इसकी सूचना पुलिस को दी थी, साथ ही बताया था कि हत्या के बाद से ही मेरी भाभी भी नहीं दिखाई दे रही है, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शूरू की, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की मौत होने का कारण दम घुटना बताया गया, पुलिस ने जब आरोपी की पत्नी से पूछताछ की तो बताया कि पति की शराब की आदत से तंग आकर मैंने साड़ी से गला घोट कर उसकी हत्या कर दी, मेरा पति शराब पीकर मुझसे रोज झगड़ा करता था पुलिस ने आरोपी पत्नी ललिता को गिरफ्तार कर लिया, साथी हत्या में प्रयोग की गई साड़ी को भी पुलिस ने जप्त कर लिया ।
