गौ पालन: पूर्व विधायक संतोष जोशी बगलामुखी मंदिर से भोपाल तक करेंगे पदयात्रा

सुसनेर।पूर्व विधायक और मध्यप्रदेश गो संवर्धन बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष संतोष जोशी ने शुक्रवार की दोपहर में स्थानीय रेस्ट हाऊस पर पत्रकार वार्ता आयोजित कर मीडिया को बताया कि मुख्यमंत्री ने गोपालन की अलख जगाई है. उन्होंने गोसेवा एवं गोपालन करने वालों को प्रोत्साहित करने हेतु 40 रुपए प्रति गाय का अनुदान देने की घोषणा कर इसे लागू किया है. इसलिए वे स्वयं इस ऐतिहासिक योजना के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताने के लिए 21 अप्रैल को मां बगलामुखी मंदिर से भोपाल तक पदयात्रा करेंगे.

यह यात्रा न केवल आभार की अभिव्यक्ति है, बल्कि गोसेवा के महत्व को जनजन तक पहुंचाने का एक समर्पित प्रयास भी है. उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा अपने जन्मदिवस पर सालरिया गोअभ्यारण्य में घोषणा कि गई है कि जो भी व्यक्ति 10 गोवंश की सेवा करेगा, उसे प्रतिदिन प्रति गोवंश प्रोत्साहन के लिए राशि दी जाएगी.

यह रहेगा यात्रा का मार्ग

यह यात्रा 21 अप्रैल, वैशाख कृष्ण अष्टमी को मां बगलामुखी मंदिर से प्रारंभ होकर 27 अप्रैल को भोपाल पहुंचेगी. हर दिन लगभग 10 से 15 किलोमीटर की पदयात्रा होगी, जिसमें स्थानीय नागरिक अपने सामथ्र्य अनुसार 1 घंटे, 1 दिन या पूरी यात्रा में सहभागी बन सकते हैं. जोशी ने बताया कि यह यात्रा एक संकल्प है और जो बंधु इस गोसेवा यज्ञ में सहभागी बनना चाहते हैं वे इस राष्ट्रधर्म में अपनी भूमिका निभा सकते है. एक सप्ताह की यह यात्रा 200 किलोमीटर से भी अधिक की दूरी की होगी.

Next Post

संभागायुक्त ने सीईओ रावत को किया निलंबित

Fri Apr 18 , 2025
झाबुआ। संभागायुक्त इंदौर दीपक सिंह द्वारा कलेक्टर नेहा मीना के प्रतिवेदन अनुसार जनपद पंचायत रामा का वित्तीय वर्ष 2023-24 की ऑडिट रिपोर्ट मंें विसंगति पाये जाने पर गठित तीन सदस्यीय जांच दल द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में लगभग 1.92 करोड़ की वित्तीय अनियमितता बरती जाने, विभिन्न योजनाओं, मदों की व्यय राशि […]

You May Like