संभागायुक्त ने सीईओ रावत को किया निलंबित

झाबुआ। संभागायुक्त इंदौर दीपक सिंह द्वारा कलेक्टर नेहा मीना के प्रतिवेदन अनुसार जनपद पंचायत रामा का वित्तीय वर्ष 2023-24 की ऑडिट रिपोर्ट मंें विसंगति पाये जाने पर गठित तीन सदस्यीय जांच दल द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में लगभग 1.92 करोड़ की वित्तीय अनियमितता बरती जाने, विभिन्न योजनाओं, मदों की व्यय राशि की केश बुक में इंद्राज नहीं होने, शासकीय योजनाओं की धनराशि कार्यालय के कर्मचारी एवं अन्य के बैंक खाते में जमा किये जाने एवं शासकीय राशि का दुरूपयोग करने एवं अन्य अनियमितताओं के कारण तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रामा वीरेन्द्र सिंह रावत वर्तमान में सीईओ जनपद पंचायत राणापुर जिला झाबुआ को मप्र सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत निलंबित किया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कलेक्टर झाबुआ नियत किया गया। रावत को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Next Post

GMC में हुई नियुक्तियों पर छह हफ्ते में पूरी करें जांच 

Fri Apr 18 , 2025
जबलपुर। गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल में लैब असिस्टेंट और तकनीशियन पदों पर हुई नियुक्तियों को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गयी थी। चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत तथा जस्टिस विवेक जैन की युगलपीठ ने गठित जांच कमेटी को 6 सप्ताह में जारी पूरी करने के आदेश […]

You May Like