ईमानदारी से काम यानि देश के प्रति ड्यूटी निभाना: डॉ. शर्मा

ग्वालियर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस व्याख्यानमाला का आयोजन कमलाराजा कन्या महाविद्यालय में किया गया। इसमें जीआर मेडीकल कॉलेज में न्यूरोसर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अविनाश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने भारत के नागरिक कर्तव्य विषय पर अपना व्याख्यान देते हुए कहा कि आपका जो भी काम है, अगर आप खुश होकर अपनी पूरी ईमानदारी से कर रहे हैं तो आप देश के प्रति अपनी ड्यूटी पूरी कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि एक बार हम स्वयं से जरूर पूछें कि क्या हम स्वयं के प्रति ईमानदार हैं। अगर हम स्वयं के प्रति ईमानदार रहते हैं, तो हम सभी के प्रति ईमानदार रहेंगे।

कार्यक्रम का आयोजन विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद, मध्य भारत प्रांत की ओर से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केआरजी कॉलेज के प्रशासनिक अध्यक्ष दीपक पाठक ने की। विशिष्ट अतिथि केआरजी कॉलेज की छात्र संघ प्रभारी कृष्णा सिंह व एनएसएस कॉर्डिनेटर डॉ.अर्चना सेन रहीं । विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद, मध्य भारत प्रांत के प्रतिनिधि के रूप में अंकित गुप्ता व कार्यक्रम आयोजक विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर नदीद्वार की प्राचार्य कल्पना सिकरवार उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल की पूर्व छात्रा मानसी जादौन ने किया। अध्यक्षता केआरजी कॉलेज के प्रशासनिक अध्यक्ष डॉ.दीपक पाठक ने की। विशिष्ट अतिथि केआरजी कॉलेज की छात्र संघ प्रभारी डॉ. कृष्णा सिंह व एनएसएस कॉर्डिनेटर डॉ.अर्चना सेन व विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद, मध्य भारत प्रांत के प्रतिनिधि के रूप में अंकित गुप्ता व आयोजक विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर नदी द्वार की प्राचार्य कल्पना सिकरवार उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल की पूर्व छात्रा मानसी जादौन ने किया। कार्यक्रम में डॉ सुधा कुशवाह,डॉ. सुनीति श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहीं

Next Post

रुपया एक पैसे कमजोर

Mon Feb 9 , 2026
मुंबई, 09 फरवरी (वार्ता) अंतर बैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया सोमवार को एक पैसे कमजोर हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 90.66 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा लगातार दूसरे दिन कमजोर हुई है। पिछले कारोबारी दिवस पर यह 31 पैसे टूटकर 90.65 रुपये प्रति डॉलर पर बंद […]

You May Like