रुपया एक पैसे कमजोर

मुंबई, 09 फरवरी (वार्ता) अंतर बैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया सोमवार को एक पैसे कमजोर हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 90.66 रुपये का बोला गया।

भारतीय मुद्रा लगातार दूसरे दिन कमजोर हुई है। पिछले कारोबारी दिवस पर यह 31 पैसे टूटकर 90.65 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपये में आज काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। यह एक पैसे फिसल कर 90.66 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और बीच कारोबार में ऊपर 90.37 रुपये तथा नीचे 90.77 रुपये प्रति डॉलर तक गया।

वाणिज्यिक बैंकों की ओर से डॉलर की खरीद बढ़ाने से रुपये पर दबाव रहा। हालांकि अन्य सभी कारकों ने इसे समर्थन दिया। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक में 0.6 प्रतिशत की भारी गिरावट से रुपये को बल मिला। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में नरमी से भी रुपये की गिरावट सीमित रही।

 

Next Post

साइबर धोखाधड़ी से निपटने के सीबीआई के सम्मेलन को संबोधित करेंगे शाह

Mon Feb 9 , 2026
नयी दिल्ली 09 फरवरी (वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को यहां “साइबर-सक्षम धोखाधड़ी से निपटना और उसके इकोसिस्टम को ध्वस्त करना” विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्य भाषण देंगे। इस अवसर पर गृह मंत्री केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) अधिकारियों के लिए एक अलंकरण समारोह की अध्यक्षता भी करेंगे […]

You May Like