अकासा एयर मुंबई से हनोई के लिए शुरू करेगी उड़ान

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल (वार्ता) देश की नवोदित विमान सेवा कंपनी अकासा एयर ने मुंबई से हनोई के लिए उड़ान शुरू करने की घोषणा की है।

एयरलाइंस ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि वह इस साल चार सितंबर से भारत की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई और वियतनाम की राजधानी हनोई के बीच सेवा की शुरुआत करेगी। यह वियतनाम के लिए उसकी पहली उड़ान होगी जो सप्ताह में चार दिन उपलब्ध होगी।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह दक्षिण-पूर्व एशिया में रणनीतिक विस्तार की एयरलाइंस की योजना का हिस्सा है। इस मार्ग के लिए बुकिंग शुरू हो गयी है।

अकासा एयर के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी आनंद श्रीनिवासन ने कहा कि हनोई के लिए सीधी उड़ान से दक्षिण एशिया में एयरलाइंस की उपस्थिति मजबूत होगी। अपनी सुगमता, पर्यटन के लिए आकर्षण और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के कारण भारतीय यात्रियों के लिए अल्पावधि ठहराव के रूप में वियतनाम की लोकप्रियता बढ़ी है। उन्होंने विश्वास जताया कि संपर्क बढ़ने से लोगों को लाभ होगा।

 

 

 

Next Post

हेलमेट अभियान हुआ तेज, 27 कार्यक्रमों में 4 हजार से ज्यादा बांटे हेलमेट 

Thu Apr 16 , 2026
इंदौर। शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस कमिश्नरेट का हेलमेट पहनें सुरक्षित रहें अभियान लगातार असर दिखा रहा है. अब तक 27 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर जरूरतमंद वाहन चालकों को 4 हजार से अधिक हेलमेट वितरित किए जा चुके हैं, गुरुवार को पलासिया चौराहे पर आयोजित अभियान में पुलिस […]

You May Like