शिवपुरी पुलिस पर भाजपा के दबाव में काम करने का आरोप, कांग्रेस का धरना प्रदर्शन शुरू

शिवपुरी: शिवपुरी जिले के खनियाधाना थाना परिसर के बाहर कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन शुरू किया। पार्टी का आरोप है कि पुलिस प्रशासन भाजपा नेताओं के दबाव में काम कर रहा है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा आम जनता पर झूठे मुकदमे दर्ज कर रहा है। कांग्रेस का कहना है कि जब वास्तविक पीड़ित अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचते हैं, तो उनकी सुनवाई नहीं होती। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि इस संबंध में पहले भी एसपी शिवपुरी और एसडीएम पिछोर को ज्ञापन सौंपे गए थे। कोई कार्रवाई न होने पर अब पार्टी ने आंदोलन का रास्ता अपनाया है।

यह शांतिपूर्ण धरना सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक पांच दिनों तक चलेगा। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि तब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो एसपी कार्यालय के सामने भी धरना दिया जाएगा। पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद लोधी ने आरोप लगाया कि पुलिस झूठे मामले दर्ज कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल में ऐसी कई घटनाएं हुई हैं, जहां भाजपा के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि आम जनता पर दबाव बनाकर प्रशासन से अपनी मनमानी करवा रहे हैं।

नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह जूदेव ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने एसपी से भी मुलाकात कर स्थिति से अवगत कराया था, लेकिन केवल आश्वासन ही मिला।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सलीम खान ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज करने और आम जनता की शिकायतों को अनसुना करने का सिलसिला नहीं रोका, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Next Post

बाबा काल भैरवनाथ का वार्षिक जन्मोत्सव 12 नवंबर को

Wed Nov 5 , 2025
ग्वालियर: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा काल भैरवनाथ का वार्षिक जन्मोत्सव धूमधाम से 12 नवंबर, बुधवार को नया बाजार चौराहा स्थित मंदिर पर मनाया जा रहा है जिसमें प्रातः से संध्या तक बाबा का अभिषेक, फूल बंगला, 56 भोग, भजन संध्या एवं भंडारा प्रसाद वितरण का आयोजन […]

You May Like