ग्वालियर: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा काल भैरवनाथ का वार्षिक जन्मोत्सव धूमधाम से 12 नवंबर, बुधवार को नया बाजार चौराहा स्थित मंदिर पर मनाया जा रहा है जिसमें प्रातः से संध्या तक बाबा का अभिषेक, फूल बंगला, 56 भोग, भजन संध्या एवं भंडारा प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियां प्रारंभ हो चुकी है।
मंदिर कमेटी ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओ से अनुरोध किया है कि 12 नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में नया बाजार चौराहा स्थित बाबा काल भैरवनाथ मंदिर पर पधारे और दर्शन लाभ लेकर प्रसादी ग्रहण करें।
