राशन दुकानों पर हर माह करें चेकिंग

राजगढ़: राशन दुकानों पर हर माह का स्टॉक चेक करें, कितना राशन मिला और कितने राशन का वितरण हुआ, कितना मिसमैच है. यह हर माह चेक करें, राशन दुकानों पर गड़बड़ी मिलने पर तत्काल कार्यवाही करें.यह निर्देश मंगलवार देर रात तक चली समय सीमा बैठक में कलेक्टर डा. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को दिए गये.
बैठक में अपर कलेक्टर प्रताप सिंह चौहान भी उपस्थित रहे.कलेक्टर डा. मिश्रा ने समय-सीमा पत्रों पर ‘वन टू वन’ चर्चा की. साथ ही सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि ई- ऑफिस में सभी जिला अधिकारी ई-फाईल ही भेजें. साथ ही फाइलों को नस्ती भी करें. विभागीय अधिकारी कोर्ट प्रकरणों का गंभीरता से निराकरण करें.
शिकायतों का गंभीरता से करें निराकरण
कलेक्टर डा. मिश्रा ने कहा कि सीएम हेल्प लाईन की शिकायतों का गंभीरता से निराकरण न करने पर उप संचालक कृषि, आबकारी अधिकारी, विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी पर पांच-पांच हजार रूपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया.समाधान ऑनलाइन की शिकायतों का जिला अधिकारी गंभीरता से निराकरण करे. कर्मकार मंडल में अपील के बहुत से प्रकरण पेंडिंग है. सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत संबल योजना के प्रकरणों का भी गंभीरता से निराकरण करे.

Next Post

पांडालों में पत्नी संग विधायक राय ने की पूजा अर्चना

Thu Sep 25 , 2025
सीहोर:श्रद्धालुओं द्वारा भक्तिभाव के साथ शारदीय नवरात्रा पर्व शहर में मनाया जा रहा है. शहर में कई समितियों द्वारा पंडालों में मातारानी की प्रतिमाएं विराजित की गई है. विधायक सुदेश राय और समाजसेवी श्रीमती अरुणा राय नमक चौराहा एवं कोतवाली चौराहा स्थित माता जगदंबा के दरबार में आयोजित आरती में […]

You May Like