पांडालों में पत्नी संग विधायक राय ने की पूजा अर्चना

सीहोर:श्रद्धालुओं द्वारा भक्तिभाव के साथ शारदीय नवरात्रा पर्व शहर में मनाया जा रहा है. शहर में कई समितियों द्वारा पंडालों में मातारानी की प्रतिमाएं विराजित की गई है. विधायक सुदेश राय और समाजसेवी श्रीमती अरुणा राय नमक चौराहा एवं कोतवाली चौराहा स्थित माता जगदंबा के दरबार में आयोजित आरती में विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए.

उन्होंने माता रानी के दर्शन किए और पूजा अर्चना कर आरती की. नमक चौराहा एवं कोतवाली चौराहा दुर्गा उत्सव समितियों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक राय और समाजसेवी श्रीमती अरुणा राय का स्वागत किया. उन्होंने दुर्गा भवानी माता जगदंबा से नागरिकों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना कर समिति सदस्यों के द्वारा की गई.

Next Post

मजदूर संघ का हल्लाबोल प्रदर्शन

Thu Sep 25 , 2025
इटारसी:वेस्ट सेंट्रल रेल्वे मजदूर संघ डीजल शाखा इटारसी के तत्वाधान में शेड कैन्टीन परिसर में कर्मचारियों ने जोरदार हल्ला बोल प्रदर्शन किया। यह आंदोलन शेड कर्मचारी स्व. दीपक अहिरवार, टेक्नीशियन प्रथम विद्युत, की दुर्घटना में मृत्यु के बाद उनके लिए इंजरी ऑन ड्यूटी घोषित करने की मुख्य मांग को लेकर […]

You May Like