आंख में गोली लगने से युवक की मौंत

पन्ना। कल सोमवार को देर रात्रि मे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक युवक की आंख मे गोली मारकर हत्या किये जाने का मामला प्रकाश मे आया है। सूचना मिलते ही अमानगंज टीआई रवि जादौन अपने दल बल के साथ मौंके पर पहुंच गये और एसपी पन्ना भी मौंके पर पहुंचकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये एवं परिजनों को आश्वस्त किया कि मामले का शीघ्र खुलासा कर आरोपियो को गिरफ्तार किया जायेगा। मृतक की पहचान बलीराम चौधरी (पिता बिहारी चौधरी, उम्र 22 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ककरहटी भदवा का निवासी था। बताया जा रहा है कि बलीराम बाहर रहकर मजदूरी करता था और दो दिन पहले ही अपने गांव लौटा था। कल उसका शव महेंदवा खिरवा हार क्षेत्र में एक झोपड़ी के पास मिला। मृतक की आँख में गोली लगी है, जिससे मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल पर पुलिस को थाली और रोटियां बिखरी हुई मिली हैं। इसे देखकर आशंका जताई जा रही है कि खेत में कोई पार्टी चल रही थी, जिस दौरान यह वारदात हुई। सूचना मिलते ही अमानगंज पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, पुलिस हर पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है। उपरोक्त घटना को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमानगंज के सामने ग्रामीणों ने चका जाम कर प्रदर्शन किया और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं मुआवजे की मांग की है। प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद चका जाम समाप्त हुआ।

Next Post

जुन्नारदेव में 17 हजार गड्ढे खुदवाए, महीने भर बाद भी कटनी के मजदूरों को नहीं मिली मजदूरी

Tue Feb 24 , 2026
छिंदवाड़ा। जुन्नारदेव वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने कटनी से आए मजदूरों से गडढे खुदवा लिए। उसके बाद मजदूरों एक महीने निकल जाने के बाद भुगतान नहीं किया है। मजदूर अपनी मजदूरी लेने के लिए उनके चक्कर काट रहे है। उसके बाद भी उन्हें अभी तक उनकी मजदूरी नहीं दी […]

You May Like