ग्वालियर: जयारोग्य हॉस्पिटल में पार्किंग वसूली का खेल उस वक्त बेनकाब हुआ जब सहायक अधीक्षक से ही 50 रुपए वसूल लिए गए। अस्पताल के सहायक अधीक्षक डॉ. एम.एल. माहौर से कार की पार्किंग के नाम पर 50 रुपए वसूल लिए गए। टेंडर के अनुसार चार पहिया वाहन की पार्किंग फीस मात्र 20 रुपए निर्धारित है। निर्धारित शुल्क से ढाई गुना अधिक वसूली का आरोप है।डॉ. माहौर ने वीडियो बनाया और रसीद लेकर अनियमितता पकड़ी।
रसीद में 50 रुपए शुल्क दर्ज है, ओवरचार्जिंग के प्रमाण मिले हैं।अस्पताल परिसर में पार्किंग शुल्क को लेकर पहले भी कई शिकायतें मिल चुकी हैं। मरीजों और अटेंडरों ने अधिक वसूली और अभद्र व्यवहार की शिकायत की थी। पूर्व में अस्पताल अधीक्षक ने पार्किंग ठेकेदार को नोटिस जारी किया था।ताजा मामले के बाद पार्किंग संचालक पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
