संभागायुक्त द्वारा डबल डेकर ब्रिज एवं आईडीए की योजनाओं का निरीक्षण

इंदौर: शुक्रवार को संभागायुक्त द्वारा आईडीए के निर्माणाधीन डबल डेकर ब्रिज एवं योजनाओं का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने डबल डेकर फ्लाई ओवर ब्रिज की दूसरी भुजा 5 अक्टूबर तक शुरू करने की समय सीमा तय की. साथ टीपीएस एक और पांच योजनाओं में विकास कार्यों का मौका मुआयना किया.संभागायुक्त भास्कर लाक्षाकार ने लवकुश चौराहे पर निर्माणाधीन डबल लेयर फ्लाई ओवर ब्रिज की दूसरी भुजा, टीपीएस एक और टीपीएस-5 का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त लाक्षाकार ने ब्रिज निर्माण संबंधी एजेंसी के अधिकारियों और इंजीनियर्स से निर्माण कार्यों की जानकारी ली.

उन्होंने अधिकारियों को लवकुश चौराहा स्थित डबल लेयर फ्लाईओव्हर ब्रिज की दूसरी भुजा का कार्य आगामी 5 अक्टूबर तक गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए. साथ ही सर्विस रोड़ का काम भी समय पर पूर्ण करने के आदेश दिए. इसके बाद संभागायुक्त अधिकारियों के साथ स्टार सिटी चौराहा स्थित आईडीए की टीपीएस-1 एवं बायपास कनाड़िया स्थित टीपीएस-5 में विकास कार्यों का मौका निरीक्षण किया. उक्त दोनों योजना में सड़क  निर्माण, स्टार्म वॉटर लाइन, आंतरिक रोड़ आदि के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए कहा है.

संभागायुक्त लाक्षाकार ने अधिकारियों के साथ कनाड़िया स्थित वर्षों पुरानी बावड़ी का भी निरीक्षण किया और सफाई के निर्देश दिए. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्त टी.पी.एस. योजनाओं में बाधाओं का निराकरण शीघ्र करवाए जाने के लिए चर्चा करने के आदेश दिए. साथ ही योजना प्रभारी कार्यपालन यंत्री एवं निर्माण कंपनी को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान आईडीए सीईओ डॉ. परीक्षित झाड़े, इंजीनियर्स, नगर नियोजक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

Next Post

काम्या पंजाबी ने रिती तिवारी की परफॉर्मेंस पर कसा तंज, शो को लेकर भी सोशल मीडिया पर जाहिर की नाराजगी

Sat Sep 26 , 2026
मुंबई, बिग बॉस 20 को लेकर काम्या पंजाबी ने अपनी राय जाहिर की है। उन्होंने शो में पुराने सीजन के कंटेस्टेंट्स के बार-बार जिक्र पर सवाल उठाते हुए मौजूदा सीजन को बोरिंग बताया। ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है। शो में होने वाले टास्क, कंटेस्टेंट्स के […]

You May Like