जांजगीर-चांपा 12 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में बलोदा थाना क्षेत्र के भैंसतरा गांव में तालाब में नहाने गए चार बच्चों की डूबने से शनिवार को मौत हो गई।
बताया जा रहा कि मृतकों में तीन लड़की और एक लड़के शामिल हैं। सभी बच्चे 5-8 साल के बीच के हैं। चारों बच्चे तीन अलग-अलग परिवार के थे। इनमें भाई-बहन भी शामिल हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। चारों बच्चों के शव को तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पुलिस इस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी है।
