रील बनाकर दहशत फैलाने वाले चाकूबाज गैंग: छह चाकू जब्त

इंदौर: शहर में अपराध और सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है. कनाडिया पुलिस ने चाकूबाजों की एक गैंग को गिरफ्तार कर छह अवैध चाकुओं के साथ दबोचा है. पकड़े गए आरोपियों में दो बालिग व चार नाबालिग शामिल हैं, जो सोशल मीडिया पर धारदार चाकू लहराते हुए रील बनाकर अपलोड किया करते थे.

कनाडिया पुलिस को सूचना मिली कि चोर बावड़ी रोड पर कुछ संदिग्ध युवक भीड़ लगाए खड़े हैं. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सहर्ष यादव ने तुरंत अपने मार्गदर्शन में एक टीम बनाकर उसे तत्काल उन्हें घेराबंदी करने के आदेश दिए. इस पर टीम को मौके से दो बालिग व चार विधि खिलाफ बालकों को पकड़ा गया, जिनके पास से चार तड़तड़िया चाकू, एक खटकेदार चाकू और एक खंजरनुमा चाकू जब्त किए.

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी गांधी नगर थाना क्षेत्र के निवासी हैं और सोशल मीडिया व गैंगस्टर संस्कृति से प्रभावित होकर रील बनाने के लिए बायपास क्षेत्र में एकत्र होते थे. सभी आपस में दोस्त हैं और रील बनाते वक्त हथियारों का प्रदर्शन करते थे. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कनाडिया थाने में आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

Next Post

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर प्रदेश कार्यालय में तैयारियां शुरू

Tue Jul 1 , 2025
भोपाल: आज भारतीय जनता पार्टी के मप्र अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सरगर्मी शुरू हो गई है। चुनाव अधिकारी धर्मेंद्र प्रधान के आने का इंतजार किया जा रहा है। उनके दोपहर बाद भोपाल आने का कार्यक्रम है। आज शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक नामांकन पत्र भरे जाने हैं। […]

You May Like

Play sound