मानपुर में PCC चीफ पटवारी का भव्य स्वागत

रवि सेन, मानपुर/उमरिया।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं जीतू पटवारी का मानपुर ब्लॉक आगमन पर कांग्रेसजनों ने जोरदार स्वागत किया। वे विंध्य के ‘व्हाइट टाइगर’ कहे जाने वाले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. श्रीनिवास तिवारी के शताब्दी समारोह में सम्मिलित होकर बांधवगढ़ लौट रहे थे।

जानकारी मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भारी बारिश के बीच बल्हौड़ में वरिष्ठ कांग्रेसी रामगोपाल दहिया ने साथियों के साथ स्वागत किया, वहीं सेमरा में मंडलम अध्यक्ष भोला पटेल और मानपुर में पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष शारदा प्रसाद गौतम ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं संग गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

युवा नेता विजय गौतम के आग्रह पर पटवारी ने गौतम निवास पहुंचकर स्वल्पाहार लिया और परिवारजनों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

स्वागत समारोह में जिले के सहप्रभारी नीरज सिंह बघेल, पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना, जिलाध्यक्ष उमरिया विजय कोल, जिलाध्यक्ष शहडोल अजय अवस्थी, पीसीसी सदस्य राहुलदेव सिंह, ओबीसी अध्यक्ष मिथिलेश राय, संगठन मंत्री वीरेंद्र सिंह सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

मुख्य रूप से रोशनी सिंह, ज्ञानप्रकाश पटेल, डॉ. प्रकाशचंद्र गुप्ता, विकास गुप्ता, कुशलेंद तिवारी, अशोक गुप्ता, कमलेश गुप्ता, गोविंद रस्तोगी, सलीम खान, कपिल सोनी, अयोध्या तिवारी, श्रीकांत गुप्ता, अमर पयशी, रवि सेन, चंद्रेश गुप्ता सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता स्वागत में शामिल हुए।

Next Post

कांग्रेस की किसान खेत न्याय यात्रा, किसानों को खाद नहीं मिल रही, लाइनों में लगना पड़ रहा

Fri Sep 19 , 2025
इटारसी।तुलसी चौक पर आयोजित कांग्रेस की किसान खेत न्याय यात्रा और गद्दी छोड़ो यात्रा के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पटवारी ने कहा कि किसानों को खाद नहीं मिल रही है और वे लाइनों में खड़े हैं। राहुल गांधी की बातें सच हो रही […]

You May Like