बरलाई-शिप्रा रेलवे ब्रिज पर अंधेरा, महिलाओं की सुरक्षा पर खतरा

इंदौर:सांवेर रोड स्थित बरलाई-शिप्रा रेलवे ब्रिज पर लंबे समय से बंद पड़ी लाइटों ने सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. रात में अंधेरे के बीच आसपास की फैक्टि्रयों में काम करने वाली महिलाएं जान जोखिम में डालकर इस पुल से गुजरने को मजबूर हैं.ग्रामीणों का कहना है कि पुल पर अंधेरा रहने से आए दिन शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है.

पास ही शराब दुकान होने के कारण रात में नशे में धुत लोग पुल पर हंगामा करते हैं, जिससे महिलाओं की सुरक्षा पर खतरा बना रहता है. लोगों ने सवाल उठाया कि अगर किसी महिला के साथ घटना या हादसा होता है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा. किसान नेता हंसराज मंडलोई ने बताया कि इंदौर-देवास रेलवे लाइन पर बने इस ब्रिज का निर्माण कांग्रेस शासनकाल में हुआ था.

मंडलोई ने बताया कि शुरुआत में यहां लाइटें चालू थीं, लेकिन कुछ समय बाद बंद हो गईं और अब तक सुधारी नहीं गईं. ग्रामीणों द्वारा कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया. ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि 10 दिन के भीतर ब्रिज की लाइटें चालू नहीं की गईं तो पुल पर ही गांधीवादी तरीके से आंदोलन किया जाएगा. पूर्व सरपंच राजा पटेल, पूर्व जनपद सदस्य प्रहलाद डाबी, नाथूलाल, अमित पटेल, मनोहर पटेल सहित कई लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है.

Next Post

सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल: बाजार खुलते ही सोना 4,500 रुपये हुआ महंगा, चांदी की चमक भी हुई और तेज

Mon May 25 , 2026
मुंबई | सोमवार के कारोबारी सत्र में कीमती धातुओं के दाम में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमतों में 4,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की बड़ी बढ़ोतरी हुई, जिससे इसका भाव 1,59,315 रुपये पर पहुंच गया है। चांदी की कीमतों में भी 1.44 […]

You May Like