दिव्यांग बच्चों संग विधायक व ननि अध्यक्ष ने मनाया दिवाली  

सिंगरौली। धनतेरस के पावन अवसर पर नव प्रवाह एनजीओ के तत्वाधान में दिव्यांग सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।

विधायक रामनिवास शाह सहित अतिथियों ने दिव्यांग बच्चों के साथ दीप एवं फुलझड़ियां जलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही बच्चों को मिष्ठान वितरण कर उनके साथ उत्सव की खुशियां साझा कीं। दिव्यांग बच्चों ने भी अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए गानों की धुन पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दीं। उपस्थित अतिथियों ने बच्चों के आत्मविश्वास और उत्साह की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर नव प्रवाह एनजीओ के संचालक अमित द्विवेदी ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज के हर वर्ग, विशेषकर दिव्यांग बच्चों के जीवन में खुशियों के रंग भरना और समानता एवं आत्मनिर्भरता का संदेश देना है। धनतेरस के इस शुभ पर्व पर नव प्रवाह एनजीओ की यह पहल समाज में प्रेम, संवेदना और सहयोग की भावना को और प्रबल करती है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, ननि अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, वार्ड पार्षद संतोष शाह, समाजसेवी बाबू नंदन, भाजपा किसान मोर्चा नेता वीरेंद्र पाठक, सुरेश गिरी, अरविंद मिश्रा, संतोष द्विवेदी, विवेक कुमार त्रिपाठी, सुग्रीव वर्मा, हॉस्टल अधीक्षक विप्रधर, शिक्षक आरती मिश्र, नेत्रहीन शिक्षक हरिहर केवट संस्था के सदस्य राजेन्द्र सिंह गोड़, आदित्य सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Next Post

लिपिक के आवास मेें लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Sun Oct 19 , 2025
सिंगरौली। कोतवाली क्षेत्र बैढ़न के समीपी माजन मोड़ के एसडीएम दफ्तर के पीछे भू-अर्जन शाखा में पदस्थ लिपिक के आवास में बीती रात अचानक आग लगने से करीब डेढ़ लाख से अधिक कीमत के कपड़े सहित अन्य सामग्रियां जल कर खाक हो गई। जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस दौरान […]

You May Like