फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

छिंदवाड़ा। कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के सिवनीप्राण मोती के रहने वाले युवक ने गुरूवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। जानकारी अनुसार अजय पिता स्व. बद्रीप्रसाद शर्मा 52 वर्ष सिवनीप्राण मोती का रहने वाला है। वह अपनी पत्नी के साथ रहता था। सुबह उसकी पत्नी काम से बाहर गई हुई थी। जब उसकी पत्नी घर वापस लौटी, तो उसने अपने पति को आवाज दी। पत्नी की आवाज का कोई जवाब नहीं मिला। पत्नी ने कमरे में अंदर जाकर देखा, तो देखकर दंग रह गई। पति फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग आ गए। मृतक को तत्काल फंदे से उतारा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Next Post

सरकार ने 10 लाख टन कच्ची चीनी के शुल्क मुक्त आयात की दी अनुमति

Thu Aug 20 , 2026
नयी दिल्ली, 20 अगस्त (वार्ता) घरेलू बाजार में चीनी की कीमतों में तेजी के बीच सरकार ने चालू त्योहारी सीजन के दौरान 10 लाख टन कच्ची चीनी का शुल्क मुक्त आयात किये जाने की अनुमति दी है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) की गुरुवार को जारी अधिसूचना के अनुसार यह छूट […]

You May Like