
सिंगरौली । त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। इसी क्रम में माजनखुर्द स्थित जेम्स डिपार्टमेंटल एवं बेकरी स्टोर पर प्रशासनिक टीम ने औचक कार्रवाई करते हुए करीब 3200 किलोग्राम संदिग्ध मिठाई जप्त की है। कार्रवाई एसडीएम सिंगरौली सुरेश जाधव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं राजस्व निरीक्षक बैढ़न की संयुक्त टीम ने की।
प्रशासन को स्टोर में अमानक खाद्य सामग्री भंडारित किए जाने की शिकायत मिली थी। निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि वाराणसी से बड़ी मात्रा में मिठाई मंगाकर स्टोर में रखी गई थी, जिसे आगामी त्योहारों में बिक्री के लिए उपयोग किया जाना संभावित था। मिठाइयों की निर्माण तिथि एवं गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने नियमानुसार नमूने लिए। करीब 3200 किलो मिठाई जप्त कर पंचनामा तैयार किया गया और सामग्री संचालक की सुपुर्दगी में दी गई। संचालक को स्पष्ट निर्देशित किया कि जांच रिपोर्ट आने तक मिठाई का विक्रय या नष्ट न करें। नमूने प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट के आधार पर संचालक के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
०
००००००
