रामपुर–जलपरी मार्ग आमजन के लिए खुला

जबलपुर: रामपुर के आजाद चौक से जलपरी मार्ग होते हुए विद्युत कंपनियों के आवासीय परिसर तक जाने वाला मार्ग सोमवार से आम नागरिकों के लिए खोल दिया गया है। इस फैसले से खासतौर पर विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिलेगी।एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन व प्रशासन) एफ.के. मेश्राम के निर्देश पर यह कदम उठाया गया।

मार्ग खुलने के साथ ही इसके डामलीकरण का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। करीब साढ़े तीन किलोमीटर लंबे इस मार्ग का निर्माण 220 केवी सब स्टेशन तक किया जा रहा है। सड़क तैयार होने के बाद रामपुर से बरगी हिल्स तक आवागमन और अधिक आसान और सुगम हो जाएगा। सुरक्षा और यातायात नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए जलपरी से सब स्टेशन तक के मार्ग पर बैरियर भी लगाए जा रहे हैं। इससे भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगेगी और आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।

Next Post

सरकारी भूमि पर अवैध मस्जिद निर्माण करने का आरोप

Tue Mar 24 , 2026
जबलपुर: रानी लक्ष्मीबाई वार्ड क्र. 67 में गौर नदी-मंडला रोड के खेरमाई मंदिर के सामने एक मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर ग्रामीण और क्षेत्रीय संगठनों ने विरोध जताया है। स्थानीय ग्रामवासियों का कहना है कि निर्माण से उनके पुराने रास्ते को बंद कर दिया गया है, जिससे नदी तक […]

You May Like