जबलपुर :गौर स्थित प्राचीन राम-जानकी मंदिर में चोरों ने धावा बोलते हुए भगवान के मुकुट, छत्र चुरा लिए। जब श्रद्धालुओं को चोरी का पता चला तो आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पतासाजी में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक देवरी गौर के समीप प्रचीन राम जानकी मंदिर है।
चोरों ने मंदिर का ताला तोडक़र भगवान के 4 चांदी के मुकुट, आभूषण और छत्र चोरी कर लिए है। सूचना पर पहुंची पुलिस प्रकरण दर्ज कर सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे है ताकि आरोपी की पहचान हो सके। पुलिस ने संदेहियों को भी हिरासत में लिया है जिनसे भी पूछताछ की जा रही है।
