शासकीय स्कूलों के निरीक्षण में महापौर विक्रम अहके ने बच्चों से किया संवाद

छिंदवाड़ा। नगर निगम महापौर विक्रम सिंह अहके जी ने आज शासकीय प्राथमिक शाला ढीमराढाना एवं शासकीय प्राथमिक शाला गाडरीढाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बी ओ अशरफ अली, शिक्षक आशीष ब्रम्हवंशी, शिक्षिका मीना ठावरे उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान महापौर ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कक्षा पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों से आत्मीय एवं सुखद संवाद किया।

महापौर श्री अहके ने बच्चों से उनकी पढ़ाई, विषयों की समझ, स्कूल में मिलने वाली शैक्षणिक सुविधाओं एवं दैनिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से विभिन्न विषयों से जुड़े सवाल पूछकर उनकी शैक्षणिक प्रगति को भी परखा तथा उनके हाल-चाल जाने।

इस दौरान महापौर ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने, नियमित रूप से विद्यालय आने और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षकों से भी विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों एवं बच्चों की पढ़ाई की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

महापौर ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उन्हें बेहतर शिक्षा एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। नगर निगम क्षेत्र के विद्यालयों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिले, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर निरंतर ध्यान दिया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए महापौर ने उनकी जिज्ञासाओं और बातों को ध्यानपूर्वक सुना। महापौर के सहज एवं आत्मीय व्यवहार से विद्यार्थी भी उत्साहित नजर आए।

Next Post

ट्रंप-किम के रिश्तों से उत्तर कोरिया के साथ बातचीत का रास्ता खुलने की उम्मीद: दक्षिण कोरिया

Mon Aug 17 , 2026
सियोल, 17 अगस्त (वार्ता) दक्षिण कोरिया ने सोमवार को उम्मीद जतायी कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग-उन के बीच “मैत्रीपूर्ण संबंध” अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच सार्थक बातचीत का रास्ता खोलने तथा कोरियाई प्रायद्वीप में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने […]

You May Like