ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से फसलों की तबाही का तत्काल सर्वे और मुआवजे मिले: अरुण यादव

भोपाल। प्रदेश में हाल की ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इसको लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

अरुण यादव ने कहा कि खरगोन, आगर, गुना और उज्जैन सहित कई जिलों में ओलावृष्टि और अतिवृष्टि के कारण किसानों की तैयार और खड़ी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। किसान की महीनों की मेहनत और उसकी उम्मीदें मिट्टी में मिल गई हैं।

उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत सर्वे कराया जाए और किसानों को बिना देरी के पर्याप्त मुआवजा दिया जाए, ताकि उन्हें इस आपदा से उबरने में मदद मिल सके।

अरुण यादव ने किसानों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि किसान अकेला नहीं है, कांग्रेस पार्टी और वे स्वयं हर परिस्थिति में किसानों के साथ खड़े हैं।

Next Post

खुशी ने अखिल भारतीय स्तर पर विधि प्रवेश परीक्षा की उत्तीर्ण

Tue Jan 27 , 2026
नरसिंहगढ़। नगर की होनहार छात्रा खुशी सौलंकी ने अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित होने वाली विधि प्रवेश परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है. छात्रा खुशी, अधिवक्ता भंवर सिंह सौलंकी की पुत्री है, उन्होंने इस परीक्षा की अखिल भारतीय मेरिट सूची में 2133 वाँ स्थान प्राप्त किया है. उत्कृष्ट प्रदर्शन […]

You May Like